उमरिया : मध्यप्रदेश में मानसून ब्रेक खत्म होने के बाद एक बार फिर पर्यटकों के लिए नेशनल पार्कों के गेट खोल दिए गए है। करीब 3 महीने से बंद नेशनल पार्क दोबारा सैलानियों के लिए शुरू होने को लेकर विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने यात्रा के पहले दिन पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर टाइगर सफारी को रवाना किया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बता दें कि मध्य प्रदेश का जंगल सफारी देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। इसी वजह से हर साल दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटक टाइगर सफारी का लुफ्त उठाने के लिए मध्य प्रदेश आते है। हालांकि इस बार भी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किये गए है।
कोर एरिया के तीनों गेट खोले गए
मध्य प्रदेश का बांधवगढ़ नेशनल पार्क अक्सर सैलानियों से भरा रहता है। ऐसे में सफारी के पहले दिन भी पार्क में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। तो वही कोर एरिया के तीनों गेटों को बाघों के दीदार के लिए खोल दिए गए है।
दो पालियों में होगी जंगल सफारी
पर्यटकों की सफारी के लिए इस बार टाइगर रिजर्व में समय एक समान रखा गया है। सुबह की पारी में छह बजे से 11.30 बजे तक और शाम की पारी में तीन बजे से छह बजे तक पर्यटक जंगल में जा सकेंगे। पर्यटन सीजन 30 जून तक जारी रहेगा। मौसम और सूर्योदय-सूर्यास्त के हिसाब से आगे चलकर समय में बदलाव किया जा सकता है।
ये सभी 6 टाइगर रिजर्व है-
कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान, मण्डला
• पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, पन्ना
• सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, होशंगाबाद
• पेंच राष्ट्रीय उद्यान, सिवनी
• संजय राष्ट्रीय उद्यान, सीधी
• बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, उमरिया