होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHATTISGARH : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अधिकारियों का हुआ फेरबदल , राज्य पुलिस सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले

CHATTISGARH : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अधिकारियों का हुआ फेरबदल , राज्य पुलिस सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों का ट्रान्सफर किया गया हैं।जिसके चलते दुर्ग जिले को तीन नए आईपीएस अधिकारी मिले हैं यहां के एएसपी सिटी संजय ध्रुव का तबादला रायगढ़ जिले में कर दिया गया है। अब उनकी जगह राजनांदगांव जिले के एएसपी संजय महादेवा जिले की बागडोर संभालेंगे। रायपुर के एएसपी सिटी की जिम्मेदारी अब सुखनंदन राठौर की जगह अभिषेक महेश्वरी संभालेंगे। कुल मिलाकर 39 राज्य पुलिस सेवा और 11 भारतीय पुलिस सेवा(IPS) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक रायगढ़ जिले के एएसपी लखन पटले को राजनांदगांव जिले का एएसपी बनाया गया है। रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अतिरिक्त प्रभार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एटीएस पुलिस मुख्यालय रायपुर बनाया गया है। एएसपी बलौदाबाजार पीतांबर पटेल को एएसपी प्रोटोकॉल रायपुर बनाया गया है। इस प्रकार कई जिलों के ASP बदले गए हैं। इस संबंध में राज्य शासन के गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

दुर्ग जिले को तीन नए प्रशिक्षु IPS मिलने के बाद यहां 4 IPS अधिकारी महत्वपूर्ण पदों को संभालेंगे। जारी आदेश के मुताबिक सीएसपी दुर्ग अभिषेक झा को वाड्रफ नगर भेजा गया है। उनकी जगह अब 2020 बैच के प्रशिक्षु IPS वैंकर वैभव रमनलाल दुर्ग सीएसपी होंगे।भिलाई नगर सीएसपी नसर सिद्दकी फिर से पहले की तरह क्राइम की टीम को लीड करेंगे। अब यहां की नई सीएसपी 2019 बैच की प्रशिक्षु IPS निखिल अशोक रखेचा होंगी। निखिल अशोक रखेचा वर्तमान में  महासमुंद जिले में कार्यरत  थीं।

 


संबंधित समाचार