होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बालाघाट में नवविवाहित का फंदे पर लटका मिला शव, ग्वालियर में होमगार्ड सैनिक को ट्रक ने कुचला

MP NEWS : बालाघाट में नवविवाहित का फंदे पर लटका मिला शव, ग्वालियर में होमगार्ड सैनिक को ट्रक ने कुचला

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सड़क पार कर रहे होमगार्ड सैनिक को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल कर मौत के घाट उत्तार दिया। सैनिक परिवहन विभाग के फ्लाइंग स्कॉट पर तैनात था और घटना के समय हाईवे पर ड्यूटी कर रह था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के भेज मामले में आगे की जांच शुरू की। 

घटना पनिहार थाना क्षेत्र की

घटना पनिहार थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार ट्रक ग्वालियर पनिहार हाईवे से कही जा रहा था। इस दौरान सड़क पार कर रहे सैनिक देवेन्द्र मिश्रा हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। वही हादसे के बाद आरोपी चालक आयशर ट्रक के साथ मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

नवविवाहित महिला का संदिग्ध हालात में मिला शव

दूसरी घटना बालाघाट की है। जहां शुक्रवार को एक नवविवाहित का शव उसकी ही बैडरूम में फंदे से लटका मिला। हालांकि हादसे की जानकारी लगते ही परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सुसाइड की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। 

26 वर्षीय मोनिका राणा ने बेडरूम में लगाई फांसी

26 वर्षीय मोनिका राणा ने फांसी क्यों लगाई फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। तो वही घटना को मायके पक्ष ने हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कर लिए है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मामला थाना ग्रामीण अंतर्गत नवेगांव का है। 
 

 


संबंधित समाचार