होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : दुखद ! छतरपुर में कुएं में डूबने से भाई बहन की मौत, मंदसौर में लापता युवती का शव तालाब में मिला

CHHATARPUR NEWS : दुखद ! छतरपुर में कुएं में डूबने से भाई बहन की मौत, मंदसौर में लापता युवती का शव तालाब में मिला

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बगवान गांव में एक दुखद हादसे का शिकार होने के चलते भाई बहन की मौत हो गई। दोनों बहन भाई नाबालिग थे। जिनकी मौत से गांव में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामला लवकुशनगर थाना क्षेत्र का ही। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बहन को बचाने के लिए भाई ने कुएं में लगाई छलांग

दरअसल,  जिले में सोमवार सुबह एक 13 वर्षीय किशोरी कुएं के पास नहा रही थी और अचनाक कुएं में गिर गई, जिसे बचाने के लिए भाई ने भी बिना समय गवाएं कुएं में छलांग लगा दी। लेकिन गहराई ज्यादा होने की वजह से दोनों पानी में समां गए और उनकी मौत हो गई। 

परिवार को लगा गहरा सदमा

पुलिस ने मृतक भाई की पहचान 15 वर्षीय भाई सत्यजीत राजपूत और बहन की पहचान 13 वर्षीय मुस्कान राजपूत के रूप में की है। बच्चो की मौत से परिवार को जहां गहरा सदमा लगा है। तो वही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

नाहरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

दूसरी घटना मंदसौर की है। जहां रविवार शाम से लापता युवती का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय चेतन रविवार शाम से लापता थी। जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे। इसी बीच तालाब के पास चप्पलें रखी मिलीं। जिसके बाद परिजनों ने सर्च ऑपरेशन करवाय तब जाकर युवती का शव सोमवार सुबह मिला। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मामला संजीत गांव के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र का है। 
 


संबंधित समाचार