होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Narmadapuram: नर्मदापुरम में बिजली अफसर की गुंडागर्दी, सांसद ने दिए सस्पेंड के निर्देश

Narmadapuram: नर्मदापुरम में बिजली अफसर की गुंडागर्दी, सांसद ने दिए सस्पेंड के निर्देश

नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी अंचल में उस समय भारी बवाल और हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब जनता की समस्याओं का निवारण करने बैठे बिजली विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी खुद मर्यादा भूल गए। ग्राम मलकजरा में आयोजित एक सरकारी शिविर के दौरान जूनियर इंजीनियर (JE) द्वारा अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक सीधे-साधे किसान को सरेआम उंगली दिखाकर धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों और किसान संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ज्यादा मत बोल, मुंह तोड़ दूंगा 

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा वाकया चांदोन वितरण केंद्र के अंतर्गत चल रहे 'बिजली संपर्क अभियान 2026' के तहत आयोजित शिविर का है। सरकार के निर्देश पर ग्रामीणों की बिजली कटौती, गलत बिल और ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतें सुनने के लिए अधिकारी गांव पहुंचे थे। इसी बीच मलकजरा का एक स्थानीय किसान अपनी जायज समस्या लेकर टेबल पर बैठे अधिकारियों के पास पहुंचा।

बातचीत के दौरान जब किसान ने अपनी बात पुरजोर तरीके से रखनी चाही, तो वहां मौजूद जूनियर इंजीनियर (JE) महेंद्र गोंडे अपना आपा खो बैठे। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जेई महेंद्र गोंडे अचानक आगबबूला होकर सरकारी टेबल पर जोर से हाथ मारते हैं और खड़े होकर पीड़ित किसान को उंगली दिखाते हुए बेहद आक्रामक अंदाज में कहते हैं— "ज्यादा मत बोल, मुंह तोड़ दूंगा।

ग्रामीणों में भारी गुस्सा

एक सरकारी जनसुनवाई शिविर में सरेआम किसान को दी गई इस 'मुंह तोड़ने' की धमकी के बाद मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने अधिकारी की इस तानाशाही का कड़ा विरोध किया। माहौल को बिगड़ता देख शिविर में मौजूद अन्य बिजली कर्मचारियों और पुलिस बल ने तुरंत बीच-बचाव किया और गुस्से से लाल-पीले हो रहे जेई महेंद्र गोंडे को पीछे खींचकर मामले को बमुश्किल शांत कराया।

सांसद चौधरी का कड़ा एक्शन

जब इस बदसलूकी और वायरल वीडियो की भनक होशंगाबाद-नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी को लगी, तो उन्होंने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। पीड़ित किसान और ग्रामीणों की शिकायत मिलने के तुरंत बाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) और जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर सीधे बात की।

सांसद ने अधिकारी की इस अमानवीय और अमर्यादित कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में अन्नदाताओं और किसानों के साथ इस तरह का अमर्यादित, अभद्र और तानाशाही पूर्ण व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की सेवा के लिए बैठे अधिकारी अगर रक्षक के बजाय भक्षक की भाषा बोलेंगे, तो उन पर कड़ा एक्शन होना तय है। सांसद ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आरोपी जेई महेंद्र गोंडे को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए निलंबित (Suspend) किया जाए और विभागीय जांच शुरू की जाए।


संबंधित समाचार