होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DEWAS NEWS : देवास में शादी के नाम पर 42 लोगों से ठगी, सेहरा बांधकर रातभर इंतजार करते रहे दूल्हे, फिर, ,,,

DEWAS NEWS : देवास में शादी के नाम पर 42 लोगों से ठगी, सेहरा बांधकर रातभर इंतजार करते रहे दूल्हे, फिर, ,,,

देवास : मध्य प्रदेश के देवास से शादी के नाम पर एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। यहां शातिर ने ना सिर्फ एक दो बल्कि 42 युवकों को शादी कराने का झांसा देकर लाखों रूपए लूट ऐठ लिए । जिसका खुलासा युवकों  को तब हुआ जब देर रात तक उनकी दूल्हने नहीं पहुंची। सभी पीड़ितों ने पुलिस में केस दर्ज कर मदद की गुहार लगाई है। 

शातिर ने सभी से 15 से 25 हजार रुपये वसूले

बताया जा रहा है कि शातिर ने  देवास और आसपास के जिलों के रहने वाले 42 युवकों को शादी कराने का झांसा दिया और सभी से 15 से 25 हजार रुपये वसूल लिए। जब दूल्हे सेहरा बांधकर देवास के क्लब ग्राउंड पहुंचे थे. तो वहां कुछ नहीं था। बावजूद इसके सभी युवक अपनी अपनी दुल्हन का आने का इंतजार करने लगे। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई नहीं आया। तब सभी ने धोखाधड़ी को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। 

इंदौर के अनाथ आश्रम की लड़कियां से होना थी शादी

पीड़िता को कहना है कि विदिशा के एक युवक ने खुद को बिचौलिया बताते हुए कहा था कि इंदौर के एक अनाथ आश्रम से लड़कियां लाकर सामूहिक विवाह कराया जाएगा. इसके बदले हर युवक से 15 से 25 हजार रुपये तक वसूले गए और लड़कियों की तस्वीर भी भेजी गई। ऐसे में सभी शातिर के झांसे में आ गए। लेकिन जब शादी के लिए दुल्हने नहीं आई। तब सभी के पैरों से जमीन खिसक गई और शादी के अरमान धरे के धरे रह गए। पुलिस ने शिकायत के आधार  पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार