होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बालाघाट में ट्रेन की चपेट में आई महिला, दो हिस्सों मे कटा शव, टीकमगढ़ में ट्रेन से गिरकर कर्मचारी की मौत

MP NEWS : बालाघाट में ट्रेन की चपेट में आई महिला, दो हिस्सों मे कटा शव, टीकमगढ़ में ट्रेन से गिरकर कर्मचारी की मौत

बालाघाट / टीकमगढ़ : मध्य प्रदेश के दो अलग अलग शहरों में हुए ट्रेन हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत की दुखद खबर सामने आ रही है। यह दोनों हादसे बालाघाट और टीकमगढ़ में हुए। जिसकी जानकारी पर  पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। 

कटंगी से गोंदिया जाने वाली ट्रेन में हुआ हादसा 

पहली घटना बालाघाट की है। जहां सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात महिला सुबह करीब 6:30 बजे कटंगी से गोंदिया जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं इस दुखद हादसे में महिला का शव दो हिस्सों मे कट गया। जिसकी वजह से मौके पर अफरा तफरी मच गई। 

मामला बालाघाट जिले के भटेरा रेलवे ट्रैक का

शव को जब लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। महिला की महिला की शनाख्त करने का भी प्रयास किया जा रहा है। मामला बालाघाट जिले के भटेरा रेलवे ट्रैक का है। 

घटना टीकमगढ़ के मवई रेलवे स्टेशन की

दूसरी घटना टीकमगढ़ के मवई रेलवे स्टेशन की है। जहां ट्रेन से गिरने के चलते स्वास्थ्य कर्मचारी सुरेंद्र अहिरवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र मेमू ट्रेन से छतरपुर से मवई का सफर कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर रुकी और सुरेंद्र उतरने लगे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वो ट्रेन के नीचे आ गए।

 पैर फिसलने के चलते व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया 

हालांकि आनन फानन में सुरक्षा कर्मी उन्हें तुरंत बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सुरेंद्र अहिरवार छतरपुर  के रहने वाले थे। जिनकी असमय हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

 


संबंधित समाचार