होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

New Year 2022: अगर जेब में 10 हजार रुपये तो घूम आएं ये 5 खूबसूरत जगह

New Year 2022: अगर जेब में 10 हजार रुपये तो घूम आएं ये 5 खूबसूरत जगह

New Year 2022 : पिछला साल कोरोना महामारी की वजह से किसी के लिए भी ठीक नहीं रहा। दुनिया के सभी देशों के लोग अपने घरोंं में कैद होने को मजबूर रहें। हालांकि, कोविड अभी गया नहीं है, सावधानी अभी भी जरूरी है। साल का आखिरी महीना है, ठंड अपने सबाब पर है, क्रिसमस का त्यौहार और नया साल भी करीब हैं। ऐसे में अधिकर लोग बाहर घूमकर आना चाहते हैं और क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं। बड़े-बड़े घरानों के लोग हों या सेलेब्स हर कोई देश ही नहीं बल्कि दुनिया के खूबसूरत जगहों पर नए साल का आनंद लेना चाहता है। तो ऐसे में भला आप क्यों पीछे रहे, अगर जेब में 10 हजार रुपए हैं तो देश की इन 5 खूबसूरत जगहों पर घूमकर आ सकते हैं और अपना नया साल अच्छे से मना सकते हैं।

1- कुल्लू-मनाली: हिमाचल का कुल्लू-मनाली आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां आप महज 10 हजार रुपए में 2-3 दिन बीता सकते हैं। कुल्लू के साथ आप कसोल भी जा सकते हैं। साथ ही अगर आप दोस्तोंं और परिवार के साथ जाना चाहते हैं तो ये एक शानदार ट्रिप हो सकता है। आप खुद को प्रकृति के करीब पाएंगे और यहां के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे।

 

2- औली (उत्तराखंड)

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच बसा चमोली जिला अपने में ही काफी मनमोहक है। और इसी जिले के हिमालय की पहाड़ियों पर स्थित है 'औली'। जो स्की के लिए काफी प्रसिद्ध है। औली को पृथ्वी का स्वर्ग भी कहा जाता है। अगर आपके पास समय कम है और जेब भी तंग है तो निकल आइए दिल्ली की भीड़-भाड़ वाले इलाके से बाहर निकले और मजे लिजिए बर्फ से ढके पहाड़ों के जो सिर्फ औली में मिलेंगे। नया साल मनाने के लिए भी औली एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

3- शिमला (हिमाचल प्रदेश)

अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो आप न्यू ईयर पर शिमला भी जा सकते हैं। यह बर्फबारी देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां जाने पर स्वीजरलैंड जैसा महसूस होता है।

 

4- मैक्लोडगंज (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज भी घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां आप चारों और बर्फ से ढके प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप तो त्रिउंड पहाड़ियों पर ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।

5- जैसलमेर (राजस्थान)

वहीं अगर आप ज्यादा ठंडे इलाके में जाना पसंद नहीं करते तो रुख कीजिए हैरिटेज जगह का और इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है 'गोल्डन सिटी' के नाम से मशहूर जैसलमेर। जहां आपको कई किले और प्राचीन कला का संगम मिलेगा। यहां की रात बेहद खूबसूरत होती है, रेगिस्तान की ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच आप जेसलमेर के रेगिस्तान का आनंद उठा सकते हैं। यहां आपको 8 से 10 रुपए में घूम कर आ सकते है। यह आपके और आपकी फैमिली के लिए अच्छी जगह हो सकती है।


संबंधित समाचार