होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP KISAN PROTEST : मध्य प्रदेश में 18 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने राजधानी में किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने मानी किसानों की मांग

MP KISAN PROTEST : मध्य प्रदेश में 18 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने राजधानी में किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने मानी किसानों की मांग

MP KISAN PROTEST : मध्य प्रदेश की राजधानी में मंगलवार को राज्य के किसानो द्वारा  अपनी 18 सूत्रीय मांग और 7 दिन का विशेष सत्र बुलाये जाने पर भारी प्रदर्शन किया गया हैं जिसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को खुद मंच पर आकर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करना पड़ा है।

READ MORE : भिलाई के दो युवाओं का चयन छत्तीसगढ़ की स्टेट टीम में, नेशनल डोमेस्टिक लीग में खेलेंगे मैच

लगातार 3 घंटे तक प्रदर्शनकारियो ने सरकार को निशाना साधा हैं। आखिर सीएम शिवराज को किसानों के इस मंच पर पहुंचना पड़ा। उन्होंने मंच से ही कई मांगें मान ली। कुछ मांगें अधूरी है। इनमें विधानसभा सत्र, भावांतर योजना आदि शामिल हैं। इसे लेकर किसान आगे भी आंदोलन कर सकते हैं। पिछले एक सालो से कई किसान कई मुद्दों पर लड़ रहे हैं। सबसे खास लहसुन और प्याज के रेट को लेकर। धार, उज्जैन, शाजापुर, आगर समेत कई जिलों में लहसुन के रेट इतने गिर गए कि लागत भी नहीं निकल पाई। 5 रुपए किलो से भी कम रेट मिले। प्याज को लेकर भी यही हुआ। इस दौर से जैसे-तैसे किसान निकले तो तेज बारिश से फसलें बर्बाद हो गईं। जिसके बाद किसानो ने गेहूं-चने की बुआई तो कर ली, लेकिन अब उनके सामने खाद का बड़ा संकट खड़ा हो चुका है।

READ MORE : बात बराबरी की: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पदोन्नति में अगर महिलाओं के साथ भेदभाव हुआ तो पुरुषों का भी नहीं होना चाहिए प्रमोशन

राजगढ़, रतलाम और शाजापुर में सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बावजूद किसानों को दो बोरी खाद नसीब नहीं हो रहा है। दूसरी ओर, सरकार दावे कर रही है कि खाद की कहीं कोई परेशानी नहीं है। बस यही बात किसानों के मन में घर कर रही है। आंदोलन में इस मुद्दे पर सरकार को किसान नेताओं ने जमकर घेरा।

READ MORE : श्रद्धा हत्याकांड को CM अशोक गहलोत ने एक दुर्घटना मात्र बताया , BJP ने बोला हमला, पढ़ें पूरा मामला...


संबंधित समाचार