होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DHAR NEWS : बड़ी खबर ! धार में 90 लाख की लूट करने वाले 7 फर्जी इनकम टैक्स अफसर हुए गिरफ्तार, पूछताछ जारी

DHAR NEWS : बड़ी खबर ! धार में 90 लाख की लूट करने वाले 7 फर्जी इनकम टैक्स अफसर हुए गिरफ्तार, पूछताछ जारी

धार : मध्य प्रदेश के धार में फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर लूट करने वाले शातिरों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। सभी सातों आरोपियों ने कुछ दिन पहले ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर से करीब  50 तोला सोना (Gold Robbery), 4 लाख रुपए नकद (Cash) और तीन मोबाइल (Mobile Loot Case) लूटकर फरार हो गए थे। जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी।

मामला 13 मार्च का

बता दें कि मामला 13 मार्च का है। जहां धार जिले की बाग तहसील में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर में घुसे और रेड का डर दिखाकर सामान लेकर भाग निकले। इधर, घटना के करीब 72 घंटे के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपए के सोने के आभूषण, तलवार पुलिस वर्दी और पुलिस का मोनो जब्त कर लिया है। 

आईजी अनुराग, ( DIG) SP मयंक अवस्थी ने किया खुलासा

इतना ही नहीं आरोपियों के पास से करणी सेना, महामंडलेश्वर लगी नेमप्लेट ओर अलग अलग नंबर प्लेट प्राप्त हुए है। जिनका इस्तेमाल कर आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देते थे।  मामले को लेकर आईजी अनुराग, ( DIG) SP मयंक अवस्थी ने बताया कि खंडवा के भामाखेड़ी में भी 13 मार्च को इन्हीं आरोपियों ने ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था और एक 12 बोर की बंदूक, 1 लाख 60 हजार नगद लेकर फरार हुए थे। धार जिला पुलिस ओर खंडवा की अलग-अलग टीम द्वारा किये गए इस जॉइंट ऑपरेश से सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर की लूट

बता दें कि धार जिले के बाग में फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने ठेकेदार के घर में रेड का डर दिखाकर करीब 82 लाख रुपये कीमत का सोना और नगदी लूट ली और महज 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। भागने के लिए आरोपियों ने स्कॉर्पियो कार का सहारा लिया था। 
 

 


संबंधित समाचार