राजगढ़ : मध्य प्रदेश के राजगढ़ और जबलपुर में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
राजगढ़ के दरगाह गेट के समीप हुआ हादसा
पहली घटना राजगढ़ के दरगाह गेट के समीप हुई । जहां बिना ड्राइवर के खड़ा एक डंपर ढलान होने के कारण अचानक चल पड़ा और कॉलेज से लौट रही दो छात्राओं को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
कॉलेज से हॉस्टल लौट रही दोनों छात्राएं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के दरगाह गेट के समीप सड़क पर एक डंपर बिना ड्राइवर के खड़ा था। सड़क पर ढलान होने के कारण डंपर अचानक आगे बढ़ने लगा और तेजी से रफ्तार पकड़ते हुए बेकाबू हो गया। इस दौरान दो छात्राएं कॉलेज से पैदल अपने हॉस्टल की ओर जा रही थी। ताकि दोनों बेकाबू डंपर की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से हादसे में एक की जान चली गई। जबकि दूसरी घायल हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
थाना आधारताल के खजरी खिरिया बायपास का मामला
दूसरी खबर जबलपुर की है। जहां हिट एंड रन का शिकार होने के चलते एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना थाना आधारताल के खजरी खिरिया बायपास की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चालक नशे में चूर होकर गाड़ी चला रहा था
बताया जा रहा है कि आरोपी चालक नशे में चूर होकर गाड़ी चला रहा था और रफ़्तार ज्यादा होने के चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई और राह चलते 3 लोगों को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में एक की जान चली गई।
आरोपी गिरफ्तार
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। हादसा खजरी खिरिया बायपास के पास रविवार शाम को हुआ।