Morning Breaking: छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे, वहीं दूसरी ओर राजधानी रायपुर में पत्थरबाजी मामले में कांग्रेस नेताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन लगातार जारी है।
CM साय का बेंगलुरु दौरा आज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे, जिसके लिए वह मुख्यमंत्री सुबह 9:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए है । इसके बाद वे रायपुर से बेंगलुरु पहुंचेंगे और कर्नाटक के चिकबल्लापुर में आयोजित "सत्य साईं ग्राम" के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सत्य साईं फाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 4:30 बजे बेंगलुरु से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
रायपुर में कांग्रेस का धरना जारी
इधर राजधानी रायपुर में हाल ही में हुए पत्थरबाजी मामले में कांग्रेस नेताओं पर दर्ज कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। कांग्रेस नेता पिछले 12 घंटे से अधिक समय से संबंधित थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई एकतरफा है और इसे वापस लिया जाना चाहिए।बीजेपी द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने 12 कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस घटना में 16 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।