होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

HARDA NEWS : हरदा में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

HARDA NEWS : हरदा में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

हरदा : मध्य प्रदेश सहित देशभर में पेपर लीक का मुद्दा गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बड़ी संख्या में हरदा में छात्र सड़कों पर उतरे और कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत और भविष्य हो रही प्रभावित 

छात्रों का कहना है  कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस तरह की घटनाओं में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, निष्पक्ष जांच कराई जाए और भविष्य में परीक्षाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।

जिला प्रशासन को सौंपा  ज्ञापन 

प्रदर्शन के बाद छात्रों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और उनकी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली ही युवाओं का विश्वास बनाए रख सकती है, इसलिए सरकार को इस मुद्दे पर ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
 

 


संबंधित समाचार