CM Mohan Cabinet Meeting : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार आज कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता खुद सीएम मोहन यादव करेंगे। सीएम मोहन यादव सुबह मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक करेंगे। ससके बाद वे सीसीआईपी की बैठक में शामिल होंगे। वही दोपहर 2 बजे गृह विभाग और लोक अभियोजन संचालनालय की बैठक मंत्रालय में लेंगे।
किसानों को बोनस?
सीएम मोहन यादव की होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मोहन कैबिनेट गेहूं उपार्जन में किसानों को बोनस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। इसके अलाव कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है।
सीएम मोहन का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के अलावा गृह और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे केबिनेट बैठक करेंगे। वही दोपहर 12 बजे सी.सी.आई.पी. की बैठक, दोपहर 2 बजे गृह विभाग और लोक अभियोजक संचालनालय की समीक्षा बैठक, दोपहर 3.30 बजे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजकर 35 मिनट पर भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। जहां वह शाम 6 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात करीब 8 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगें।