होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ब्रेकिंग : सीमेंट संयंत्र के ऑयल प्लांट में लगी भीषण आग, घटना की कोई भी इनपुट नहीं दे रहा प्रबंधन...

ब्रेकिंग : सीमेंट संयंत्र के ऑयल प्लांट में लगी भीषण आग, घटना की कोई भी इनपुट नहीं दे रहा प्रबंधन...

बलौदाबाजार. बलौदाबाजार के खपराडीह स्थित श्री सीमेंट संयंत्र के ऑयल प्लांट में आग लगने की खबर सामने आ रही है. लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. संयंत्र के अंदर काम चल रहा था.

इसी दरमियान ऑयल टैंक में आग लग गई. प्रबंधन द्वारा घटना को लेकर कुछ भी कहने से इनकार किया जा रहा है. अब तक किसी भी व्यक्ति की हताहत होने से संबंधित जानकारी नहीं मिली है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंची हुई है. आग पर काबू पाने मशक्कत जारी है.

 


संबंधित समाचार