होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गणेश विसर्जन झांकी में पुलिस का सख्त पहरा, 8 युवकों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई; 1000 से ज्यादा कड़े उतरवाए

गणेश विसर्जन झांकी में पुलिस का सख्त पहरा, 8 युवकों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई; 1000 से ज्यादा कड़े उतरवाए

राजनांदगांव: गणेश विसर्जन झांकी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए राजनांदगांव पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान चाकू लेकर घूम रहे 8 युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

चाकू लेकर घूम रहे 8 युवकों पर कार्रवाई

झांकी के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे 8 संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।इसके अलावा झांकी के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका वाले लोगों पर भी पुलिस की नजर रही। पुलिस ने 9 अलग-अलग मामलों में 11 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।

1000 से ज्यादा लोगों के धातु के कड़े उतरवाए

भीड़ के बीच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एक और विशेष अभियान चलाया। झांकी के दौरान 1000 से अधिक लोगों के हाथों में पहने हुए लोहे और अन्य धातु के कड़े उतरवाए गए। पुलिस के अनुसार भीड़भाड़ वाले माहौल में धातु के कड़े विवाद या किसी अप्रिय स्थिति में चोट का कारण बन सकते हैं। इसी वजह से एहतियात के तौर पर इन्हें उतरवाया गया।

दूसरे जिलों और राज्यों से पहुंचे लोग

राजनांदगांव की गणेश विसर्जन झांकी को देखने के लिए जिले के अलावा आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ यातायात और आवागमन व्यवस्था पर भी लगातार निगरानी रखी। पुलिस की टीमें प्रमुख स्थानों और भीड़ वाले इलाकों में तैनात रहीं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ निगरानी बदमाशों, गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी गई।

बेहतर काम करने वाले जवानों को मिलेगा इनाम

झांकी के दौरान चाकू लेकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था में बेहतर काम करने वाले पुलिस जवानों की अधिकारियों ने सराहना की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने प्रभावी कार्रवाई करने वाले जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए 500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और इस तरह के आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगे भी सतर्कता जारी रहेगी।


संबंधित समाचार