होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सुखदेव भगत की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक खत्म, स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन की तैयारी

सुखदेव भगत की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक खत्म, स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में PCC अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज, आगामी कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग जिलों में संगठन की गतिविधियों और स्थानीय स्तर पर उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर भी विचार साझा किए।

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी

बैठक में स्मार्ट मीटर और बिजली बिल का मुद्दा प्रमुखता से उठा। कांग्रेस की ओर से आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करने की रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी का कहना है कि स्मार्ट मीटर और बिजली बिल से जुड़े मुद्दों को लेकर आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाया जाएगा। जिला और ब्लॉक स्तर पर आंदोलन को लेकर संगठन की तैयारियों पर भी मंथन हुआ।

जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर भी चर्चा

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में जल, जंगल और जमीन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने इन मुद्दों को लेकर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संगठन पर फोकस

बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव से जुड़े संगठनात्मक पहलुओं पर भी चर्चा हुई। स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और जमीनी मुद्दों को लेकर संगठन की भूमिका पर विचार किया गया।

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे पर भी कांग्रेस का कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत के दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों के साथ विरोध कार्यक्रम भी निर्धारित हैं। 28 सितंबर को कांग्रेस की ओर से SIR और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर रायपुर में विरोध मार्च का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें सुखदेव भगत के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

बैठक के बाद कनेक्ट सेंटर की टीम से चर्चा

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक के बाद कनेक्ट सेंटर से जुड़े पदाधिकारियों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम रहा। सुखदेव भगत के दो दिवसीय दौरे में PCC पदाधिकारियों, कनेक्ट सेंटर, फ्रंटल संगठनों और अनुशासन समिति के साथ अलग-अलग बैठकें निर्धारित की गई हैं। प्रदेश प्रभारी के दौरे में संगठन के विभिन्न स्तरों से फीडबैक लेने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर समन्वय पर फोकस किया जा रहा है।


संबंधित समाचार