होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : वन विभाग के SDO के घर लोकायुक्त का छापा, 7.60 करोड़ की संपत्ति के साथ 2.5 किलो मिला सोना

MP NEWS : वन विभाग के SDO के घर लोकायुक्त का छापा, 7.60 करोड़ की संपत्ति के साथ 2.5 किलो मिला सोना

भोपाल। मध्यप्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामले में भोपाल लोकायुक्त की टीम ने वन विभाग के अधिकारी संजीव कुमार शर्मा के कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सुबह करीब 6:30 बजे की गई। जहां जांच के दौरान लोकायुक्त को 7.60 करोड़ की संपत्ति सहित 2.5 किलो सोना मिला।

लोकायुक्त भोपाल की दो अलग अलग टीमों ने की कार्रवाई 

यह कार्रवाई छिंदवाड़ा और पचमढ़ी स्थित उनके ठिकानों पर की गई। जहां करोड़ों की संपत्ति देख अधिकारी भी हैरान रह गए। बता दें कि संजीव शर्मा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पचमढ़ी में SDO फॉरेस्ट के पद पर पदस्थ हैं। 

छापे में क्या-क्या मिला?

मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान अधिकारी के घर से अब तक 26 लाख 36 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 2.528 किलोग्राम सोना मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं 1.656 किलोग्राम चांदी भी बरामद हुई है। इतना ही नहीं लोकायुक्त को जांच के दौरान स्कॉर्पियो, महिंद्रा KUV, बुलेट और स्कूटर समेत कई वाहन मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 31.20 लाख रुपये आंकी गई है।

होटल और रिजॉर्ट में निवेश का खुलासा

लोकायुक्त को तलाशी के दौरान दो व्यावसायिक संपत्तियों की जानकारी भी सामने आई है। इनमें ईकोटेल रिजॉर्ट की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये और सेरेनिटी द विला की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा घर से करीब 50 लाख रुपये का घरेलू सामान और जमीनों की खरीद-बिक्री से जुड़े 28 दस्तावेज मिले हैं।

जांच के बाद संपत्ति का आंकड़ा बढ़ सकता है

लोकायुक्त के अनुसार, होटल और रिजॉर्ट का विस्तृत मूल्यांकन अभी बाकी है। जमीनों के दस्तावेजों की जांच के बाद संपत्ति का आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि अधिकारी पर पत्नी और अन्य निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार