होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बड़ी खबर ! MP में सांची, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें आज से लागू

MP NEWS : बड़ी खबर ! MP में सांची, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें आज से लागू

Mother Dairy Milk Price Hike: भोपाल : मध्य प्रदेश में लगातार दूध की कीमतों में हो रहा इजाफा आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गया है। पहले अमूल फिर सांची और अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। जिसकी नई दरें आज से प्रदेश भर में लागू कर दी गई है। 

किचन का बिगड़ा बजट

यह बढ़ोतरी मदर डेयरी के अलग-अलग वैरिएंट में की गई है। जिसके चलते आम नागरिकों और उपभोक्ताओं के किचन का बजट एक बार फिर बिगड़ गया है। बता दें कि मदर डेयरी की मध्य प्रदेश में रोजाना सप्लाई लगभग 1.5 लाख लीटर है, जिसके चलते इस फैसले का सीधा असर लाखों उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।

मदर डेयरी की प्रतिदिन खपत करीब 25 हजार लीटर

बता दें कि अकेले राजधानी भोपाल में मदर डेयरी की प्रतिदिन खपत करीब 25 हजार लीटर है। भोपाल के अलावा मंडीदीप, इटारसी, नर्मदापुरम, सागर, विदिशा, ललितपुर, हरदा और इंदौर में भी मदर डेयरी के दूध की नियमित सप्लाई होती है। 
 


संबंधित समाचार