होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Earthquake: मध्यप्रदेश में भूकंप से कांपी धरती, खरगोन से खंडवा तक महसूस हुए झटके, 4.5 मापी गई तीव्रता

MP Earthquake: मध्यप्रदेश में भूकंप से कांपी धरती, खरगोन से खंडवा तक महसूस हुए झटके, 4.5 मापी गई तीव्रता

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। यह झटके सुबह करीब 9:15 बजे आए और करीब पांच सेकंड तक महसूस हुए। इस दौरान लोग घबराकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं

जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र खरगोन जिले के धौलकोट-कुंडिया क्षेत्र रहा है। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई। बता दें कि खरगोन जिले में 25 दिन के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। 

खरगोन में भूकंप का केंद्र

खरगोन शहर के जैतापुर, गौरीधाम, हरमन होम्स और कमला नगर सहित करीब दो दर्जन कॉलोनियों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा कसरावद, झिरनिया, चैनपुर, खलबुजुर्ग और गोगांव के लोगों ने भी जमीन में कंपन होने की बात कही।

तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई

इतना ही नहीं बड़वानी जिले के अंजड़ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शनिवार सुबह लगभग 9 बजे के आसपास हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में अफरा तफरा मच गई और वो तुरंत घर से बाहर निकल गए। इसके साथ ही खंडवा के भी कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। तो वही भूकंप का केंद्र खंडवा मुख्यालय से करीब 88 किलोमीटर दूर और जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया।
 


संबंधित समाचार