होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shajapur Congress: कुणाल चौधरी के बिगड़े बोल, सस्ता नशा करता है शिवराज

Shajapur Congress: कुणाल चौधरी के बिगड़े बोल, सस्ता नशा करता है शिवराज

Shajapur Congress: शाजापुर जिला मुख्यालय पर आज कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेसी कार्यकर्ता किसानों के साथ पुलिस का पांच घेरा तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट के चेंबर तक पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। कलेक्टर कार्यालय के बाहर का मेन चेनल गेट तोड़ दिया।

मामला कुछ इस प्रकार सामने आया कि आज शाजापुर कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस के द्वारा गेहूं खरीदी और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट के में गेट पर कांग्रेसी इकट्ठा हुए और यहां से दरवाजा तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में घुसे। फिर कांग्रेसियों ने बरी कटिंग की दीवार तोड़ी और कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर प्रवेश करते हुए कलेक्टर के चेंबर तक पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। 

तोड़ा चैनल गेट 

कलेक्टर चेंबर के बाहर चैनल गेट पर कर्मचारियों ने ताला लगा दिया, जिस पर कांग्रेसियों ने उक्त चैनल गेट को भी धक्का मार मार के तोड़ दिया। कांग्रेसी पुख्ता पुलिस इंतजाम के बाद भी कलेक्टर के चेंबर तक पहुंच गए यहां पर कई थानों के टी आई ड्यूटी पर लगे थे, बावजूद उसके कांग्रेसी कलेक्टर के चेंबर तक पहुंचे धरना प्रदर्शन किया और गेहूं की बोरी वहां पर डालकर जमकर नारेबाजी की। 

कांग्रेस का आरोप

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। यह सरकार किसानों को गोली मारने वाली सरकार है। लगतार प्रदेश ने किसान परेशान है। वही कालापीपल पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा की मुझे लगता है शिवराज सिंह चौहान की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है। शिवराज सिंह चौहान पागल हो चुका है, उसका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है या तो उसकी हालत खराब है या वह सस्ता नशा कर रहा है।


संबंधित समाचार