होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Congress: गेंहू खरीदी और किसानों को लेकर एमपी की सड़कों पर कांग्रेस का महासंग्राम

MP Congress: गेंहू खरीदी और किसानों को लेकर एमपी की सड़कों पर कांग्रेस का महासंग्राम

MP Congress: सिहोर जिला मुख्यालय पर आज किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां कलेक्टर की अनुपस्थिति ने आग में घी डालने का काम किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जब किसान अपनी पीड़ा लेकर आते हैं, तो प्रशासन 'मुंह छुपाकर' बचता नजर आता है।

किसानों के मुद्दे और मांग

कांग्रेस ने प्रशासन को दिए ज्ञापन में कई मुद्दे उठाए है। एमएसपी पर तुरंत और सुचारू खरीदी शुरू करने के साथ समय पर भुगतान की मांग। बढ़ते कर्ज से राहत और मूंग-मसूर की एमएसपी पर खरीदी और पराली जलाने के नाम पर किसानों पर दर्ज हो रहे केसों को बंद करना।

कांग्रेस की चेतावनी 

प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। यदि गेहूं खरीदी और कर्ज माफी जैसे मुद्दों पर सरकार ने जल्द रुख साफ नहीं किया, तो जिले में बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में चुप्पी साधी गई है।

विदिशा में 'वॉटर कैनन' बनाम किसान

वही विदिशा जिले में कांग्रेस के आह्वान पर आज कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान भारी हंगामा और पुलिस से तीखी झड़प देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने सड़कों पर मजबूत बैरिकेडिंग की थी, लेकिन जब भीड़ बेकाबू हुई तो प्रशासन को फायर ब्रिगेड की मदद से पानी की बौछारें छोड़नी पड़ीं।

नेताओं के तीखे वार

प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस राहुल राज ने सरकार को घेरते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश का 50 फीसदी किसान डिफॉल्टर हो चुका है। सरकार बार-बार नियम बदलकर किसानों को अपनी फसल औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर कर रही है। वही किसान नेता विनीत दांगी ने बारदाने की कमी और कृषि ऋण चुकाने की अंतिम तिथि को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।

बाजार में सौंपा ज्ञापन

भारी हंगामे और पुलिसिया शक्ति के कारण जब कांग्रेसी कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंच पाए, तो उन्होंने लोकतांत्रिक विरोध जताते हुए बाजार क्षेत्र में ही एसडीएम को अपना ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने इसे 'लोकतंत्र की हत्या' और किसानों की आवाज दबाने वाली कार्रवाई बताया।


संबंधित समाचार