होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : इंतजार खत्म ! MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, कैंडिडेट्स ऐसे चेक करें नतीजे

MP NEWS : इंतजार खत्म ! MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, कैंडिडेट्स ऐसे चेक करें नतीजे

भोपाल : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आखिरकार जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सुनील मीना टॉपर रहे। तो वही टॉप पांच में अंकित रघुवंशी, दीपक जाट, आदर्श सेन और सूरज मसीह ने जगह बनाई है। जिन उम्मीदवारों ने इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया है वो आधिकारिक साइट https://esb.mp.gov.in पर विजिट कर नतीजे चेक कर सकते है। 

7500 पदों पर निकाली गई थी भर्तियां

बता दें कि ये भर्तियां 7500 पदों पर निकाली गई थी। जिसके लिए 9,78, 059 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें से फाइनल में 6525 पदों पर योग उम्मीदवारों का चयन किया गया। 

दो चरणों में पूरी हुई चयन प्रकिया

पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की गई. पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) के लिए बुलाया गया. दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई है.

11 शहरों में आयोजित की गई थी परीक्षा

यह भर्ती परीक्षा 30 अक्तूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। जिसके लिए मध्यप्रदेश के 11 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 
 


संबंधित समाचार