होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

HOLI2024 : इस साल मथुरा, वृन्दावन के रंगों में रंग कर मनाए होली, जानें क्यों है ये खास 

HOLI2024 : इस साल मथुरा, वृन्दावन के रंगों में रंग कर मनाए होली, जानें क्यों है ये खास 

दिल्ली। मार्च महीने के आते ही पुरे देश में होली की वाईव शुरू हो गई है। कई लोग होली के खास मौके पर घूमने की प्लानिंग करते है। इस साल 25  मार्च को होली का फेस्टिवल मनाया जाएगा। आपको बता दें की इस बार लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठा कर आप अपनी होली को खास बना सकते है। देशभर में मशहूर मथुरा , वृन्दावन में आप रंगों के इस त्यौहार को और रंगीन कर सकते है। अपने बच्चे और परिवार के साथ  यहां जाकर आप होली का फेस्टिवल मना सकते है।  

क्यों है मथुरा वृन्दावन की होली खास ?

वैसे तो देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन मथुरा-वृंदावन में मनाई जाने वाली होली पूरी दुनिया में मशहूर है।  हर साल देश-विदेश से भारी संख्या में लोग मथुरा ,वृन्दावन में होली के रंगों में रंगने आते है। देश के दूसरे हिस्सों में जहां रंगों से होली खेली जाती है वहीं सिर्फ मथुरा एक ऐसी जगह है जहां रंगों के अलावा लड्डूओं और फूलों से भी होली खेलने का रिवाज़ है। इतना ही नहीं पूरे एक हफ्ते पहले यहां इसका सेलिब्रेशन शुरु हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि आज भी मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी निवास करते हैं इसलिए पूजा-पाठ से लेकर उत्सव भी ऐसे मनाए जाते हैं जैसे वो खुद इसका हिस्सा हैं। इस कारण यह के होली की बात बाकि जगहों से बहुत अलग है। 
 
आप मथुरा, वृन्दावन होली के समय कई खास आयोजन होते है जिन्हे भूल के भी मिस न करें। पहला बरसाना की लट्ठमार होली, दूसरा नंदगांव की लट्ठमार होली, तीसरा कोसी का होलिका दहन, चौथा बांके-बिहारी की रंगों वाली होली, पांचवा दाऊजी मंदिर की होली। इनके अनुसार ही अपना प्लान बनाएं।

 


संबंधित समाचार