होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बड़ी खबर ! दिल्ली विधानसभा में बैरिकेड्स तोड़कर घुसे नकाबपोश बदमाश, मचा हड़कप, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर ! दिल्ली विधानसभा में बैरिकेड्स तोड़कर घुसे नकाबपोश बदमाश, मचा हड़कप, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली : राजधानी दिल्ली से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली विधानसभा परिसर में बैरियर तोड़कर कुछ नकाबपोश बदमाश अंदर घुस गए और स्पीकर रूम के बाहर एक गुलदस्ता छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग सफ़ेद कलर की कार में आये थे और दोपहर करीब 2:05 से 2:30 बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया। मामला सामने आने से पुलिस विभाग में जहां हड़कप मच गया है। वही पुलिस और सुरक्षा एजेंसी ने कुछ ही घंटे में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2 से घुसा आरोपी शख्स

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2 से शख्स कार लेकर घुसा था. घटना के वक्त गेट पर सीआरपीएफ तैनात थी. आरोपी शख्स बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसा. आरोपी के पास एक गुलदस्ता, हार और एक बैग भी था. अंदर आने के बाद आरोपी स्पीकर के बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता रख फरार हो गए। 

बढ़ाई गई सुरक्षा

हालांकि घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और इलाके को फौरन सुरक्षित कर लिया गया. दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते सहित कई टीमें मौके पर पहुंचीं लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला। यह घटना दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सहित उनके दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई 

पुलिस ने आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में की है। जो कार चलाकर अंदर घुसा था।  उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ी को पुलिस ने  उत्तरी दिल्ली के रूप नगर से बरामद किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार