पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। इसका उपयोग बैंक से जुड़े और लेन देन के कामों के लिए किया जाता है। वैसे तो अभी तक पैन कार्ड आधार कार्ड के माध्यम से बनाया जाता था । लेकिन अब यानि की 1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाने के नियम में बदलाव किया गया है। जिसके चलते अब लोगों को पैन कार्ड बनवाना थोड़ा मुश्किल होगा।
इन दस्तावेज की पड़ेगी जरूरत
जारी नए नियमों के अनुसार, अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों को आधार कार्ड के साथ जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं की मार्कशीट या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी हलफनामा जैसे सरकारी दस्तावेज देने होंगे। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
नए फॉर्म किए जाएंगे जारी
इतना ही नहीं 1 अप्रैल से PAN के लिए आवेदकों को पुराने फॉर्म की जगह नए फॉर्म का उपयोग करना होगा। तभी PAN के लिए अप्लाई किया जा सकेगा।
आधार पैन में नाम एक होगा जरूरी
एक और बड़ा बदलाव यह है कि पैन कार्ड पर नाम बिल्कुल आधार के अनुसार ही होना चाहिए। अगर दोनों में फर्क हुआ, तो आवेदन में समस्या आ सकती है। इसलिए आधार की जानकारी पहले से सही और अपडेट रखना जरूरी है।