होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PM मोदी कल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की एंट्री बंद...

PM मोदी कल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की एंट्री बंद...

ग्रेटर नोएडा/जेवर: उत्तर प्रदेश का बहुप्रतीक्षित Noida International Airport अब पूरी तरह तैयार है और आज इसका ऐतिहासिक उद्घाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi 28 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे एयरपोर्ट का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इससे पहले वे सुबह लगभग 11:30 बजे एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर Yogi Adityanath भी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंच सकते हैं।

ट्रैफिक डायवर्जन और एडवाइजरी

उद्घाटन समारोह को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया है, जिसके तहत यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी,  प्रतिबंध सुबह 7 बजे से करीब 16 घंटे तक लागू होगा,  मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। आम लोगों से अपील: बिना जरूरी काम इन मार्गों से यात्रा न करें।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

कार्यक्रम को लेकर बहु-स्तरीय सुरक्षा घेरा, पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती, CCTV और ड्रोन से निगरानी, कार्यक्रम स्थल पर विशेष चेकिंग पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट है।

भारत का भविष्य: जेवर एयरपोर्ट की खासियत

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में से एक है, जिसमें स्विंग एयरक्राफ्ट स्टैंड – एक ही स्टैंड से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन, 40 एकड़ में MRO सुविधा (मेंटेनेंस, रिपेयर, ओवरहॉल),  मल्टी-मॉडल कार्गो हब और लॉजिस्टिक्स ज़ोन, शुरुआती क्षमता: 2.5 लाख मीट्रिक टन कार्गो, भविष्य में 18 लाख MT तक विस्तार, तेज़ और निर्बाध यात्री आवागमन के लिए स्मार्ट डिजाइन सहित कई आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

निर्माण से उद्घाटन तक: टाइमलाइन

2017: साइट क्लीयरेंस
2018: केंद्र और रक्षा मंत्रालय से मंजूरी
2020: कंसेशन एग्रीमेंट साइन
2021: पीएम मोदी ने शिलान्यास किया
6 मार्च 2026: DGCA ने एयरोड्रोम लाइसेंस जारी किया है।

आर्थिक और औद्योगिक प्रभाव

जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। निवेश और रोजगार के नए अवसर बनेंगे, लॉजिस्टिक्स और एक्सपोर्ट सेक्टर को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन उत्तर भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यह प्रोजेक्ट न केवल हवाई यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान देगा।


संबंधित समाचार