होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राघव चड्ढा पर सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप: ‘मोदी-BJP विरोधी पोस्ट किए डिलीट, डिजिटल हिस्ट्री साफ की’...

राघव चड्ढा पर सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप: ‘मोदी-BJP विरोधी पोस्ट किए डिलीट, डिजिटल हिस्ट्री साफ की’...

आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही खींचतान के बीच अब पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भारद्वाज का दावा है कि राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ की गई पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट्स हटा दी हैं।

 क्या है पूरा मामला?

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि राघव चड्ढा की टाइमलाइन को ध्यान से खंगालने पर ‘मोदी’ और ‘BJP’ से जुड़ी कोई भी पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट नहीं मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि अब राघव के अकाउंट पर ‘मोदी’ से जुड़े सिर्फ 2 पोस्ट मौजूद हैं। दोनों पोस्ट में प्रधानमंत्री की तारीफ की गई है। पहले AAP नेताओं द्वारा किए गए कोट (Quote) ट्वीट भी अब गायब हो चुके हैं।

‘डिजिटल हिस्ट्री का सर्जिकल मिटाना’

सौरभ भारद्वाज ने इस कार्रवाई को साधारण क्लीनअप नहीं, बल्कि “डिजिटल हिस्ट्री का सर्जिकल मिटाना” बताया। उन्होंने कहा कि एक समय में बीजेपी और मोदी के तीखे आलोचक रहे राघव चड्ढा अब अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं। भारद्वाज के मुताबिक, यह बदलाव किसी बड़ी राजनीतिक तैयारी की ओर इशारा करता है।

 AAP में बढ़ता अंदरूनी विवाद

AAP के भीतर यह विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पार्टी के कुछ नेता राघव चड्ढा पर बीजेपी से “डरने” या “नजदीकी बढ़ाने” जैसे आरोप लगा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर राघव इन आरोपों पर अपनी सफाई दे चुके हैं।

अभी तक नहीं आई प्रतिक्रिया

हालांकि, सौरभ भारद्वाज के इन नए आरोपों पर राघव चड्ढा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। AAP के भीतर उठी यह नई सियासी बहस आने वाले समय में और तेज हो सकती है। सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर उठे सवाल अब राजनीतिक रणनीति और छवि निर्माण से भी जोड़कर देखे जा रहे हैं।


संबंधित समाचार