होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

AAP में बड़ा बदलाव: राघव चड्ढा से छीना गया डिप्टी लीडर पद, अशोक मित्तल बने नए उपनेता

AAP में बड़ा बदलाव: राघव चड्ढा से छीना गया डिप्टी लीडर पद, अशोक मित्तल बने नए उपनेता

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व ढांचे में अहम बदलाव किया है। पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाकर उनकी जगह डॉ. अशोक कुमार मित्तल को नई जिम्मेदारी सौंप दी है। इस फैसले की जानकारी राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र के जरिए दे दी गई है।

लंबे समय से चल रही थी अटकलें

राघव चड्ढा को हटाने को लेकर पहले से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी। पिछले कुछ समय से वे पार्टी के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से सक्रिय नहीं दिखे, जिससे उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे थे।

विशेष रूप से आबकारी नीति से जुड़े मामलों में पार्टी नेतृत्व को राहत मिलने के बाद भी उनकी चुप्पी चर्चा का विषय बनी रही।

अशोक मित्तल को मिली अहम जिम्मेदारी

पार्टी ने अब राज्यसभा में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अनुभवी नेता डॉ. अशोक कुमार मित्तल को डिप्टी लीडर बनाया है। वे शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और 2022 में पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे। संसद में वे विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं।

राज्यसभा में भूमिका को लेकर बदलाव

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। इसके साथ ही अशोक मित्तल को आधिकारिक तौर पर पार्टी के उप-नेता के रूप में मान्यता देने की प्रक्रिया पूरी की गई है।


संबंधित समाचार