होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक: कार से बैरिकेड तोड़ अंदर घुसा, गुलदस्ता रखकर फरार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक: कार से बैरिकेड तोड़ अंदर घुसा, गुलदस्ता रखकर फरार आरोपी गिरफ्तार

राजधानी नई दिल्ली में स्थित दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में चूक का गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर एक युवक कार लेकर बैरिकेड तोड़ते हुए परिसर के अंदर तक पहुंच गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

गेट नंबर-2 से तोड़ी सुरक्षा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी गेट नंबर-2 से कार लेकर अंदर घुसा, जहां सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। इसके बावजूद वह बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा परिसर में दाखिल हो गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्पीकर कार्यालय के पास पहुंचा

अंदर पहुंचने के बाद आरोपी स्पीकर कार्यालय के नजदीक तक पहुंच गया और वहां गुलदस्ता रख दिया। घटना के समय विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी परिसर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथ माला और एक बैग भी लेकर आया था।

घटना के बाद हुआ फरार, फिर गिरफ्तारी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे और उसके दो साथियों को पकड़ लिया।आरोपी की कार को उत्तर दिल्ली के रूप नगर इलाके से बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

पहले भी हो चुकी है सुरक्षा में चूक

इससे पहले भी 20 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। इन लगातार घटनाओं के बाद अब विधानसभा की सुरक्षा को और मजबूत करने की मांग उठने लगी है।

जांच जारी, सुरक्षा कड़ी करने की तैयारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इतनी आसानी से सुरक्षा घेरा पार कर अंदर कैसे पहुंच गया।


संबंधित समाचार