होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

टेंशन और स्ट्रेस को कम करने में है काफी मददगार, जानिए म्यूजिक सुनने के अनोखे फायदे

टेंशन और स्ट्रेस को कम करने में है काफी मददगार, जानिए म्यूजिक सुनने के अनोखे फायदे

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि म्यूजिक (Music) टेंशन (Tension) को दूर करने और हमारी लाइफ में पॉजिटिविटी लाने का एक आसान तरीका है। जब भी हम अकेले होते हैं और बोर हो रहे होते हैं तो म्यूजिक हमारा दोस्त बन जाता है वहीं जब हमें नींद नहीं आ रही होती है तो म्यूजिक एक लोरी बन जाती है। म्यूजिक हर किसी के जीवन में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। हम में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जो टेंशन और स्ट्रेस (Stress) को कम करने के लिए म्यूजिक की मदद ले रहे हैं। निश्चत तौर से म्यूजिक ने एक नई दुनिया की खोज की है जहां टेंशन का नामोनिशान नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे म्यूजिक हमारे लिए मददगार है।

खुद से जुड़ने में मिलती है मदद

म्यूजिक हमारा सबसे अच्छा दोस्त है। यह हमें न केवल खुद से बल्कि दुनिया से भी जुड़ने में मदद करती है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम सभी किस तरह का म्यूजिक सुनते हैं लेकिन जब सुनते हैं तो टेंशन को भूल कही ओर पहुंच जाते हैं।

क्रिएटिविटी को बढ़ावा देती है

निश्चित तौर पर क्रिएटिविटी को म्यूजिक बढ़ावा देती है। म्यूजिक हमें एक नया शौक चुनने के लिए प्रेरित करती हैक्रिएटिविटी को म्यूजिक बढ़ावा जब आप म्यूजिक को प्यार करेंगे तो आपका मन होगा कि आप भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बजाना सीखे। या फिर आप भी म्यूजिक लिखने के शौकीन बन सकते हैं।

मानसिक स्थिति को करता है कंट्रोल

स्ट्रेस और अकेले में म्यूजिक सुनने से हमें काफी राहत मिलती है और हम त्न्सों को भूल जाते हैं। म्यूजिक कठिन समय से बेहतर तरीके से निपटने में मदद करती है।

यह है एक बेस्ट थेरेपी

म्यूजिक एक थेरेपी के रूप में काम करत है और हमें हमें अपने कठिन समय को देखने और उबरने के लिए खुद को रिचार्ज करने में मदद करती है।

फीलिंग्स बताने में करती है मदद

किसी ने सही कहा है 'म्यूजिक हमें उन भावनाओं को व्यक्त करने में मदद कर सकता है जिन्हें मौखिक रूप से व्यक्त करना बहुत कठिन है'। और यह रियल लाइफ में भी होता है जब आप अपनी फीलिंग्स नहीं बता पाते हैं तो गाना डेडीकेट कर सकते हैं।


संबंधित समाचार