होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Work From Home: इन टिप्स को फॉलो करके बढ़ाएं अपनी खूबसूरती, पिएं ज्यादा पानी

Work From Home: इन टिप्स को फॉलो करके बढ़ाएं अपनी खूबसूरती, पिएं ज्यादा पानी

Work From Home: कोरोनावायरस के रोकथाम और नियंत्रण के लिए पूर देश को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं। ऐसे में आपके पास एक बहुत अच्छा मौका है। जब काम करते हुए आप अपनी भी केयर कर सकती हैं। 

आम दिनों भागदौड़ वाली जिंदगी में खुद पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है, लेकिन आप इस लॉकडाउन के दौरान कुछ टिप्स को फॉलो करके अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। इसी बीच हम आपको कुछ बातें बताएंगे जिन्हे फॉलो करके आप अपनी खूबसूरती और भी बढ़ा सकती हैं।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

जब आप काम करने बैठती हैं, तो उस समय अपनी पानी के बोतल साथ लेकर बैठें। कोशिश करें कि हर आधे घंटे में पानी पिएं। जैसे ही पानी बोतल में खत्म हो जाए उसे तुरंत पानी भरने के लिए उठें। इस बहाने आपका थोड़ा वॉक भी हो जाएगा।

चीनी कम से कम लें

कुछ लोग घर पर काम करते वक्त बार-बार कुछ न कुछ खाते रहते हैं, जो उनकी सेहत के लिए हानिकराक भी हो सकता है। आप पैकेज्ड प्रोसेस्ड फूड के बजाए घर का बना कुछ हैल्थी खा सकती हैं। इसके लिए आप फल या ड्राई फ्रूट्स खा सकती हैं। खाने में चीनी का कम से कम इस्तेमाल करें। रात को हल्का खाना खाएं।

काम करते वक्त फेस पैक लगा सकती हैं

आप करते हुए भी टाइम को यूटीलाइज कर सकती हैं। आप चेहरे पर फेस पैक लगाएं। इसे आप घर पर भी बना सकती हैं। फेसपैक को आप उस वक्त लगाएं जब आप लेपटॉप पर काम कर रही हों।

डांस करें

आप पूरे दिन में कम से कम 10 मिनट डांस कर सकती हैं।

दो से तीन बार फेस वॉश करें

घर से काम करते वक्त लोगों को शेड्यूल काफी बिगड़ जाता है। समय पर खाने से लेकर सोने के समय सभी चीजों में बदलाव आ जाता है। जिसमें आप समय पर फेस भी नहीं धोते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप दिन में 2-3 बार अपना फेस जरूर वॉश करें।


संबंधित समाचार