होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IG रतन लाल डांगी सस्पेंड: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन...

IG रतन लाल डांगी सस्पेंड: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में उस वक्त हलचल मच गई जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर उनके कथित आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, वायरल हो रही तस्वीरों के कारण विभाग की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिसके चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से यह सख्त कदम उठाया। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

आचरण नियमों के उल्लंघन का आरोप

विभागीय आदेश में कहा गया है कि एक वरिष्ठ पद पर रहते हुए अधिकारी द्वारा अपेक्षित मर्यादा और आचरण का पालन नहीं किया गया। आरोप है कि उन्होंने अपने पद के अनुरूप व्यवहार नहीं किया और ऐसा आचरण प्रदर्शित किया जो नैतिकता एवं सेवा नियमों के विरुद्ध है। प्रथम दृष्टया यह मामला अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन का प्रतीत होता है। इसमें विशेष रूप से अनुशासन, मर्यादा और पद के दुरुपयोग से जुड़े नियम शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

बताया जा रहा है कि संबंधित तस्वीरें इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हुईं, जिससे आम जनता के बीच पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई। विभाग का मानना है कि इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी बनती है। इसी आधार पर उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

आगे होगी विभागीय जांच

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई है और आगे विस्तृत विभागीय जांच भी की जाएगी। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यह मामला न केवल प्रशासनिक सख्ती को दर्शाता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि वरिष्ठ पदों पर आसीन अधिकारियों के लिए आचरण और सार्वजनिक छवि कितनी महत्वपूर्ण है।


संबंधित समाचार