होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अगर आप से भी होती है काजल लगाते वक्त जरा सी गलती, तो जरुर पढ़ें ये खबर

अगर आप से भी होती है काजल लगाते वक्त जरा सी गलती, तो जरुर पढ़ें ये खबर

Beauty Tips: मेकअप करते समय सारी बातों का ध्यान रखना पड़ा है। एक भी चीज मिस हो जाए तो मेकअप अधुरा सा लगता है। जैसे की काजल, इसके बिना मेकअप बिल्कुल अधूरा है। तो वहीं कुछ लड़कियों का मेकअप सिर्फ काजल ही होता है। काजल लगाने की शौकीन तो हर लड़की को होती है। काजल आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करता है। 

वहीं आप अगर काजल लगाते वक्त जरा भी गलती करती हैं, तो यह आपके मेकअप को पूरी तरह खराब कर देता है। तो चलिए आज हम आपकी मदद के लिए काजल लगाने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। जिसे अपना कर आप काजल को और भी बेहतर तरीके से लगा सकती हैं। इसके साथ ही आप अपनी खूबसूरत आंखों और भी खूबसूरत और सेक्सी लुक दे सकती हैं।

काजल का एक स्ट्रोक न लगाएं।

कुछ महिलाओं की आंखों मे काजल सुंदर न लगने का कारण होता है, काजल का एक ही स्ट्रोक लगाना। वहीं अगर आप आंखों के इनर कॉर्नर से लगाना शुरु करके धीरे धीरे बाहर की तरफ लगाती हैं, तो आपकी आंखें काफी सुंदर लगती हैं।

छोटी पर आंखों पर ज्यादा काजल न लगाएं।

जिनकी आंखे छोटी हैं वो मोटा और डार्क काजल के बजाए सिंपल और पतले स्ट्रोक का काजल लगाएं। आपके ऐसा काजल लगाने से आपकी आंखे बड़ी-बड़ी लगती हैं।

डार्क सर्कल्स के साथ काजल को स्मज करें।

अगर आप अपनी आंखों स्मोकि लुक देना चाहती हैं, तो इसके लिए आप काजल को आंखों के आसपास कंसीलर लगाकर स्मोकि आईमेकअप कर सकती हैं।


संबंधित समाचार