होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Loksabha election2024: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राजगढ़ का 'विजय' प्लान, पूरी लोक सभा में करेंगे पदयात्रा

Loksabha election2024: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राजगढ़ का 'विजय' प्लान, पूरी लोक सभा में करेंगे पदयात्रा

Loksabha election2024:भोपाल। इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और विपक्षी दलों की स्थिति यह है कि इस पार्टियों को लोक सभा चुनाव के मैंदान संबंधित लोकसभा सीट से कोई प्रत्याशी चुनावी मैंदान में उतरने के लिए तैयार ही नहीं हो पा रहा है। तो वहीं हार कर कांग्रेस अपने पार्टी के दिग्गजों को चुनावी मैंदान में उतार रही है। इसी कड़ी में राजगढ़ से लोक सभा के प्रत्याशी के रुप में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को इस बार लोक सभा का टिकट देकर चुनावी मैंदान में उतार दिया है। 

लोकसभा की टिकट मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के लिए चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। धुंआदार प्रचार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पदयात्रा भी करने वाले हैं। बता दें कि राजगढ़ लोकसभा में 8 विधानसभा सीटें आती है। राजगढ़ लोकसभा में आने वाली 8 विधानसभा में  दिग्विजय सिंह पदयात्रा करने वाले हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह एक विधानसभा में 20 किलोमीटर की पदयात्रा दिग्विजय सिंह करने वाले हैं। इस पद यात्रा के जरिए दिग्विजय सिंह जनता से कनेक्ट करने वाली रणनीति बनाएंगे। 


इसके साथ ही विधानसभा के क्षेत्रीय नेता 20-20 किलोमीटर की दो पदयात्रा करेंगे, साथ ही जहां- जहां जहां दिग्विजय सिंह नहीं पहुंचेंगे वहां पर क्षेत्रीय नेता 20-20 किलोमीटर की दो पदयात्रा करेंगे, हालांकि एक विधानसभा में 60 किलोमीटर पैदल यात्रा करने की रणनीति बनाई जा रही है। वहीं दिग्विजय सिंह करीब 30 साल बाद अपने गढ़ राजगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। यह यात्रा 31 मार्च को आगरा मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से शुरू होगी। 
 


संबंधित समाचार