होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP news : कृषि उपज मंडी में किसानों ने जड़ा ताला, तीन कर्मचारियों को किया निलंबित

MP news : कृषि उपज मंडी में किसानों ने जड़ा ताला, तीन कर्मचारियों को किया निलंबित

नीमच। प्रदेश की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी में आज हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई भी हो गई है। इस हंगामे के बाद गुस्साए किसानों ने उपज बेचना छोड़कर मंडी के गेट पर ताला भी लगी दिया था। बताया जा रहा है कि मंडी में अवैध वसूली की जा रही थी। जिसका विरोध किए जाने पर किसान के साथ मारपीट की गई थी। मामले में आला अधिकारियों द्वारा तीन कर्मचारियों को निलंबित भी कर दिया गया है। 

तीन कर्मचारियों को किया निलंबित 

मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी नीमच में अवैध वसूली किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो कर्मचारियों द्वारा मंडी में प्रवेश के लिए किसानों से अवैध वसूली की जा रही थी। एक किसान द्वारा इस बात का विरोध भी किया गया। जिससे किसान की आवाज को बंद कराने और अपनी धौंस जमाने के लिए आरोपी कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद गुस्साए किसानों ने भी अपनी उपज को बेचना छोड़ हंगामा कर दिया। साथ ही किसानों द्वारा मंडजी के गेट पर ताला भी लगा दिया गया था। जिसे अधिकारियों के कहने पर खोला गया है। वहीं मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए तीन कर्मचारियों को निलंबित भी कर दिया है। फिलहाल हालातों को काबू कर लिया गया है। 
 


संबंधित समाचार