होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Leopard released in Satpura : सतपुड़ा में रिहा, भोपाल से रेस्क्यू किया गया तेंदुआ

Leopard released in Satpura : सतपुड़ा में रिहा, भोपाल से रेस्क्यू किया गया तेंदुआ

रिपोर्ट सादिक अली

नर्मदापुरम। भोपाल से पकड़े गए तेंदुए को आखिर वन विभाग द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में आज छोड़ दिया गया है। बकायदे विभाग द्वारा इसकी सुरक्षा और निगरानी के लिए सभी प्रकार के प्रयास किए गए हैं। जिसके बाद इसे वन में विचरण के लिए छोड़ दिया गया है। ये एक मादा तेंदुआ है जिसका भार भी 40 किलो के लगभग बताया जा रहा है। इसे भोपाल के एख रिहायशी इलाके से रेस्क्यू किया गया था, जिसे गांव वालों ने सूझ-बूझ से एक कमरे में बिना नुकसान पहुंचाए कैद कर लिया था। 

भोपाल से किया था रेस्क्यू 

हाल ही में भोपाल के बाहरी इलाके में एक तेंदुए की हलचल देखने को मिली थी। इसके बाद जानकारी सामने आई कि गांव के एक घर में तेंदुए को कैद कर लिया गया है। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे सही सलामत रेस्क्यू कर लिया था। असल में गांव में तेंदुआ मूवमेंट देखी गई थी। इसके बाद गांव वालों ने सूझ-बूझ से तेंदुए को एक कमरे में बिना नुकसान पहुंचाए कैद कर लिया था। कैद करने के बाद गांव वालों ने तुरंत इस बारे में वन विभाग को सूचित किया, फिर इसका रेस्क्यू संभव हो पाया था। 

तड़के किया रिहा 

आज इसी तेंदुए को सतपुड़ा में छोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि ये एक मादा तेंदुआ है जो 40 किलो वजनी है और पूरी तरह से स्वस्थ भी है। आज टाइगर रिजर्व में इसे छोड़ने से पहले वन विभाग द्वारा इसपर निगरानी के लिए इसे कॉलर पहनाई गई है, जो एक निश्चित समयांतराल के बाद खुद खुल जाएगी। तेंदुए को छोड़े जाने से पहले इसकी सेहत की जांच भी की जा चुकी है। तेंदुए को आज तड़के ही छोड़ा गया है। 
 


संबंधित समाचार