होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

FIR against Badshah : रैपर बादशाह के गाने सनक पर बनी विवादित स्थिति, महाकाल मंदिर के पुजारी ने जताई आपत्ति

FIR against Badshah : रैपर बादशाह के गाने सनक पर बनी विवादित स्थिति, महाकाल मंदिर के पुजारी ने जताई आपत्ति

FIR against Badshah :  बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर बादशाह के नए गाने सनक के खिलाफ अब विवादित स्थिति निर्मित हो गई है उज्जैन में महाकाल मंदिर के पुजारी ने गाने में अश्लील शब्दों के साथ भोलेनाथ का नाम लेने के मामले अपनी आपत्ति जताई है। और बादशाह से माफ़ी मांगकर गाए से भोलेनाथ का नाम हटाने के लिए कहा गया है। और ऐसा नहीं करने पर बादशाह के खिलाफ FIR लिखवाने की चेतावनी भी दिया गया है।

READ MORE : उत्तरप्रदेश में तेजी से विकसित किया जा रहा कुकरैल नाइट सफारी और रानीपुर टाइगर रिजर्व

महाकाल मंदिर के पुजारी महेश पुजारी ने आरोप लगाते हुए कहा है की हिन्दू सनातन में दिए गए छुट का गलत और दुरूपयोग हो रहा है। और इस बात पर हमारे साधू- संत सब मौन साधे बैठे है। फिल्म अभिनेता हो या कोई गायक उसे भगवान् के नाम पर इस प्रकार अश्लीलता फैलाने का कोई अधिकार नहीं बनता है।

READ MORE : एथनिक लुक में स्पॉट हुई काजोल, लोगो ने 'कुछ- कुछ होता है' की अंजलि को किया याद

देशभर में सबको इसका विरोध करना चाहिए, ऐसे में हर कोई सनातन धर्म का अपमान करते रहेगा हम इसका विरोध करते हैं। महाकाल सेना और पुजारी महासंघ सहित हिंदू संगठन ने जल्द से जल्द बादशाह के गाने से  भगवान भोलेनाथ का नाम हटाने को कहा है।

Watch Latest News Video: 

 

https://www.youtube.com/channel/UCXhvhfX8B1_K6bwHnPogepw/


संबंधित समाचार