होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shajapur News: नव नियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत

Shajapur News: नव नियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत

मुकेश शर्मा, शाजापुर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत 16 दिसंबर को प्रदेशभर में 780 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई। इस सूची में शाजापुर जिले के शुजालपुर ब्लॉक को छोड़कर जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसी कड़ी में पोलायकलां ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नरेन्द्र जेसीबी और प्रदेश सचिव पद पर विनोद मालवीय की नियुक्ति की गई।

नव नियुक्त नेताओं का हुआ स्वागत 

नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र जेसीबी और प्रदेश सचिव विनोद मालवीय का नगर परिषद पोलायकलां में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमनारायण मरेठिया, मोहनलाल विजयवर्गीय, रघुनंदन सिंह डोडिया और महेश नेरावाले सहित अन्य नेताओं ने साफा बांधकर, माला पहनाकर दोनों नेताओं का अभिनंदन किया।

क्या बोले नरेंद्र जेसीबी?

इस मौके पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र जेसीबी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए बूथ स्तर तक पहुंचकर कार्य किया जाएगा और प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में पोलायकलां नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। 

ब्लॉक अध्यक्षों की सूची

घोषणा के अनुसार शाजापुर ब्लॉक अध्यक्ष शकील खान, मक्सी ब्लॉक अध्यक्ष मेहरबान सिंह पटेल, बेरछा ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान, बड़ोदिया ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह गुर्जर, अकोदिया ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र मेवाड़ा, गुलाना ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सलसलाई उप-ब्लॉक अध्यक्ष शिवनारायण परमार, सुन्दरसी उप-ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मालवीय, कालापीपल ब्लॉक अध्यक्ष अचल सिंह मेवाड़ा, अरनिया ब्लॉक अध्यक्ष धनराज परमार, पोलायकलां ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र जेसीबी और खोकराकला ब्लॉक अध्यक्ष संजय पाटीदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


संबंधित समाचार