होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : किसानों को रास नहीं आ रही सरकार, बार-बार ले रहे प्रदर्शन का सहारा

MP News : किसानों को रास नहीं आ रही सरकार, बार-बार ले रहे प्रदर्शन का सहारा

आगर मालवा। कई प्रयासों के बाद भी सरकार से किसान संतुष्ट नहीं हो पा रहे हैं। अब या तो किसानों की चाहत अधिक है, या सरकार किसानों की ध्यान रखने की जगह केवल औपचारिकता कर रही है। आज फिर किसानों ने विरोध किया है। दोबारा किसानों ने प्रदर्शन का सहारा लिया है। आगर मालवा के इंदौर-कोटा हाइवे को किसानों ने रोक दिया है। इस चक्काजाम का कारण समर्थन मूल्य पर गेहूं नहीं तोले जाना बताया जा रहा है। इस कारण किसानों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। 

जानकारी के मुताबिक आज किसानों ने इंदौर कोटा हाइवे पर चक्काजान कर दिया। सभी किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं नहीं तोले जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां नॉन एफएक्यू बताकर किसनों का गेहूं नहीं तोला जा रहा था। इस कारण नाराज किसानों ने हाइवे पर सभी वाहन खड़े कर जाम लगा दिया । इस जाम के कारण सुसनेर के पास हाइवे पर लंबा जाम लग गया था। सुसनेर एसडीओपी तहसीलदार सहित पुलिस बल मौके पर जाकर किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 
 


संबंधित समाचार