होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIA UPCHUNAV : MP में कांग्रेस ने मनाया घनश्याम सिंह के जीत का जश्न, जीतू पटवारी ने वीडियो कॉल से दी बधाई

DATIA UPCHUNAV : MP में कांग्रेस ने मनाया घनश्याम सिंह के जीत का जश्न, जीतू पटवारी ने वीडियो कॉल से दी बधाई

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए है। जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 66,757 वोट हासिल कर भाजपा के आशुतोष तिवारी को हार का सवाद चखाया। चुनाव में कांग्रेस की हुई एक तरफा जीत को लेकर मध्य प्रदेश में जहां जश्न का महोला है। तो वही कांग्रेस के खाते में आई जीत को लेकर जीतू पटवारी ने वीडियो कॉल के जरिए घनश्याम सिंह को बधाई दी। 

आशुतोष तिवारी 6,016 मतों से हुए पराजित 

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित किया। जबकि इस चुनाव में 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर बीजेपी की छुट्टी पर दी। 

15 राउंड की काउंटिंग के बाद जारी हुए नतीजे 

चुनाव के नतीजे कुल 15 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद जारी की गई। अंतिम परिणामों के अनुसार घनश्याम सिंह को 66,757वोट, भाजपा के आशुतोष तिवारी को 60,741वोट और आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 22,527 वोट मिले। 

पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुई मतगणना

दतिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह से शुरू हुई मतगणना के बाद जीत कांग्रेस के खाते में आई। हालांकि शुरुआत रुझानों से ही कांग्रेस जीतते हुए नजर आ रही थी। इधर, परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर सोनाली राजपूत ने विजयी प्रत्याशी घनश्याम सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। 


संबंधित समाचार