होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बड़ी खबर ! दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने स्वीकार की हार, कहा - जनता का फैसला सर्वोपरि

बड़ी खबर ! दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने स्वीकार की हार, कहा - जनता का फैसला सर्वोपरि

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अपनी हार स्वीकार कर ली। मतगणना स्थल पर पहुंचे आशुतोष तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है, उसे वह पूरे सम्मान और विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और वह हाथ जोड़कर मतदाताओं के फैसले का सम्मान करते हैं।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार किया व्यक्त 

आशुतोष तिवारी ने आगे कहा कि वो अपनी हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। साथ ही तिवारी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनता की सेवा और संगठन के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।


संबंधित समाचार