होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जीता दतिया उपचुनाव, 6,053 वोटों के साथ जीत की हासिल

BREAKING NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जीता दतिया उपचुनाव, 6,053 वोटों के साथ जीत की हासिल

दतिया : दतिया उपचुनाव के लिए वोटों की काउंटिंग खत्म हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6,053 वोट के साथ बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हरा कर दतिया विधानसभा की सीट अपने नाम कर ली है। चुनाव में कांग्रेस की हुई जीत को लेकर पार्टी में जहां जश्न का माहौल है। तो वही कांग्रेस की हुई इस एकतरफा जीत से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। 

 71.44 प्रतिशत मतदान किया गया दर्ज 
 
बता दें कि सुबह 8 बजे से जारी मतगणना में कांग्रेस लगातार आगे चल रही थी। जिससे यह साफ़ होता है कि दतिया की जनता ने इस बार बदलाव को चुना है। 30 जुलाई को हुए मतदान में कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुनावी मैदान में उतरे 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया था। 

दतिया में क्यों कराने पड़े उपचुनाव?

बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को हराया था. हालांकि, अप्रैल 2026 में दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई, जिसके चलते उनकी सदस्यता खत्म हो गई और यहां उपचुनाव कराना पड़ा. 
 


संबंधित समाचार