होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Burhanpur News : नेपानगर में दर्दनाक हादसा ! उफनती नदी में बहने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, पसरा मातम

Burhanpur News : नेपानगर में दर्दनाक हादसा ! उफनती नदी में बहने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, पसरा मातम

नेपानगर : बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम घाघरला में बारिश के बीच हुए एक दर्दनाक हादसे में 4 साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम उफनती नदी पार करते समय तेज पानी के बहाव में बह गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार सहित गांव में मातम पसरा हुआ है। 

मृतक खेत से घर लौट रहा था 

जानकारी के अनुसार, मृतक सार्थक अपने माता-पिता के साथ खेत गया था। दोपहर में घर लौटते समय वह अपनी दोनों बहनों के साथ गांव की ओर आ रहा था। तभी रास्ते में पड़ने वाली नदी बारिश के कारण उफान पर थी। इसी के चलते बच्चे ने अपना संतुलन खो दिया और पानी की तेज बहाव में बह गया। 

बच्चे को बचाने का किया गया प्रयास 

हालांकि परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बच्चे की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील 

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 
 

 


संबंधित समाचार