होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BALAGHAT NEWS : सेवा भारती आश्रम के 14 बच्चों की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में इलाज जारी, मचा हड़कप

BALAGHAT NEWS : सेवा भारती आश्रम के 14 बच्चों की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में इलाज जारी, मचा हड़कप

बालाघाट : बालाघाट जिले के सेवा भारती आश्रम में रहने वाले लगभग 14 बच्चों के फूड पॉइजनिंग की चपेट में आने से हड़कंप मच गया। बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सभी प्रभावित बच्चे विशेष जनजाति समुदाय से संबंधित हैं। जिन्होंने बीते दिन मिठाई के बाद खाना खाया था। इसके बाद सभी की तबियत बिगड़ने लगी। 

बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी जारी

जानकारी के अनुसार, बच्चों ने आश्रम में भोजन और मिठाई का सेवन किया था। इसके कुछ समय बाद कई बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें होने लगीं। स्थिति को देखते हुए आश्रम प्रबंधन ने बिना देरी किए सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। जहां सभी की स्थिति फ़िलहाल सामान्य है। 

भोजन के नमूनों की होगी जांच 

इधर, मामले की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में जहां हड़कप मच गया है। तो वही कारणों का पता लगाने के लिए पेड़े और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए है। जिनकी रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।
 


संबंधित समाचार