होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHIND NEWS : भिंड में ASI ने फांसी लगाकर दी जान, सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

BHIND NEWS : भिंड में ASI ने फांसी लगाकर दी जान, सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड में ट्रैफिक ASI ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  एएसआई का शव सोमवार सुबह सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसकी जानकारी जैसे ही पुलिस विभाग को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 

आत्महत्या की वजह अज्ञात 

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब ASI ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उनके साथ उन्हें देखने के लिए घर पहुंचे। जहां ट्रैफिक थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह जादौन अपने सरकारी आवास पर फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। ASI ने फांसी लगाकर अपनी जान क्यों दी। फ़िलहाल इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। 

2024 से भिंड में तैनात थे

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र सिंह जादौन मुरैना जिले के टेटरा गांव के निवासी थे और वर्ष 2024 से भिंड ट्रैफिक थाना में पदस्थ थे. उनका परिवार ग्वालियर में रहता है, जबकि वे भिंड के सरकारी आवास में अकेले रह रहे थे. उनके परिवार में तीन बेटियां हैं. एक बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि दूसरी बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं और अगले कुछ महीनों में विवाह होना था.


संबंधित समाचार