भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। राजधानी भोपाल में पिछले तीन दिनों से शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
चार जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों भोपाल, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में ठंड का असर और तेज हो सकता है।
पचमढ़ी और नौगांव में भी पड़ रही कड़ाके की ठंड
राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, ग्वालियर-चंबल और भोपाल संभाग में ठंडी हवाओं का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी और नौगांव में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ये इलाके फिलहाल राज्य के सबसे ठंडे स्थानों में शामिल हैं।
लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सुबह और देर रात घर से निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल प्रदेशवासियों को अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।
भोपाल में रात का तापमान गिरकर 8.6 डिग्री पहुंचा
बतो दें कि शुक्रवार यानी 27 नवंबर को भोपाल में रात का तापमान गिरकर 8.6 डिग्री पर पहुंच गया. वहीं ग्वालियर-चंबल, मालवा-निमाड़ और महाकौशल के कई शहरों में पारा इससे 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहा. यानी इस बार भोपाल में दूसरे इलाकों के मुकाबले पहले और ज्यादा ठंड पड़ रही है.