होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : उज्जैन में अनोखी भक्ति! ठंड से बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण को पहनाए स्वेटर, ओढ़ाया कंबल

UJJAIN NEWS : उज्जैन में अनोखी भक्ति! ठंड से बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण को पहनाए स्वेटर, ओढ़ाया कंबल

उज्जैन ; मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगातार बढ़ रही शीतलहर का असर अब मंदिरों में भी देखने को मिल रहा है। भगवान को ठंड से बचाने के लिए सांदीपनि आश्रम में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां भगवान श्रीकृष्ण, सुदामा और बलराम के बाल स्वरूप को ऊनी वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। बता दें कि पुजारी परिवार की महिलाओं ने करीब दो महीने तक दिन-रात मेहनत कर भगवान के लिए स्वेटर और गर्म कपड़े अपने हाथों से तैयार किए हैं।

अंगीठी की व्यवस्था

खास बात यह है कि भगवान का प्रतिदिन अलग-अलग ऊनी वस्त्रों से श्रृंगार किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के बाद से ही भगवान की दिनचर्या में मौसम के अनुसार बदलाव कर दिया जाता है। बाल स्वरूप में विराजित भगवान को ठंड का अधिक एहसास होने की भावना के साथ उनकी सेवा में विशेष सावधानी रखी जाती है। दिन में गर्म कपड़े पहनाने के साथ ही रात के समय भगवान को कंबल ओढ़ाया जाता है और अंगीठी की व्यवस्था भी की जाती है।

गर्म भोजन और प्रसादी का भोग लगाया जा रहा

इतना ही नहीं, सुबह से लेकर रात तक भगवान को गर्म भोजन और प्रसादी का भोग लगाया जाता है। ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट देने वाले खाद्य पदार्थों और मौसमी फलों को भी भोग में शामिल किया जाता है। यानी भगवान के वस्त्रों से लेकर खानपान और रात्रि विश्राम तक हर व्यवस्था मौसम के अनुरूप की जाती है। सांदीपनि आश्रम में भगवान की यह सेवा श्रद्धा, वात्सल्य और अनूठे भक्ति भाव का उदाहरण है, जहां भक्त भगवान को अपने परिवार के बालक की तरह स्नेह के साथ ठंड से बचाने के इंतजाम कर रहे हैं।
 


संबंधित समाचार