होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 की पार्किंग में अब नहीं खड़ी होगी गाड़ी, प्रशासन ने इस वजह से लगाई रोक

MP NEWS : भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 की पार्किंग में अब नहीं खड़ी होगी गाड़ी, प्रशासन ने इस वजह से लगाई रोक

भोपाल : राजधानी भोपाल में 04 दिसंबर से आलमी तब्लीगी इज्तिमा की शुरुआत होने जा रही है। जिसकों लेकर प्रशासन ने तैयारियां जहां तेज कर दी है। तो वही लोगों के आगमन को देखते हुए रेल प्रशासन ने भोपाल स्टेशन के 6 नंबर प्लेटफार्म की पार्किंग को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। करीब 10 दिन तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।

10 दिन तक व्यवस्था रहेगी लागू 

प्रशासन की योजना के तहत इस स्थान का उपयोग इज्तिमा से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसी के चलते आज यानि की 28 नवंबर को प्लेटफॉर्म नंबर-6 की पार्किंग बंद रहेगी। 

28 नवंबर से नहीं मिलेगी पार्किंग की सुविधा

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्लेटफॉर्म नंबर-6 स्थित पार्किंग स्थल 28 नवंबर 2026 से पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान यहां किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश देने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों और वाहन चालकों को इस बदलाव का ध्यान रखते हुए स्टेशन पहुंचने से पहले ही अपनी पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

यात्रियों से वैकल्पिक पार्किंग इस्तेमाल करने की अपील

रेल प्रशासन ने आम नागरिकों और रेल यात्रियों से अपील की है कि वे अस्थाई प्रतिबंध को देखते हुए अपने वाहनों की पार्किंग के लिए दूसरे निर्धारित स्थानों का उपयोग करें। साथ ही रेलवे प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ और यातायात संबंधी परेशानी से बचा जा सके।

इज्तिमा 4 से 7 दिसंबर तक हो रही आयोजित

रेल प्रशासन के मुताबिक, इस्तिमा में शामिल होने वाले लोगों के ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 6 की पार्किंग को चिह्नित किया गया है। इसी के चलते 28 नवंबर 2026 से इस पार्किंग स्थल पर वाहनों का प्रवेश और पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।इज्तिमा 4 से 7 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। 
 



संबंधित समाचार