होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : BJP का सेवा दूत अभियान 1 दिसंबर से, 500 नेता उतरेंगे मैदान में, हारी हुई सीटों पर रहेगी खास नजर

MP NEWS : BJP का सेवा दूत अभियान 1 दिसंबर से, 500 नेता उतरेंगे मैदान में, हारी हुई सीटों पर रहेगी खास नजर

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन आगामी चुनावी तैयारियों और जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू करने जा रहा है। प्रदेश में 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक 'सेवा दूत अभियान' चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्रों में तैनात कर संगठन की वास्तविक स्थिति का फीडबैक जुटाया जाएगा।

25 दिन तक अपने जिलों से बाहर रहेंगे जिलाध्यक्ष 

इस अभियान के तहत प्रदेश के 62 जिलाध्यक्षों को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिलाध्यक्षों को 25 दिनों तक अपने गृह जिले से बाहर रहकर निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में काम करना होगा। प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए करीब 500 पदाधिकारियों की तैनाती की तैयारी है।

हारी हुई 67 सीटों पर खास नजर

अभियान में मंत्रियों, वरिष्ठ विधायकों और निगम-मंडलों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को भी शामिल किया जाएगा। पार्टी का विशेष ध्यान उन 67 विधानसभा सीटों पर रहेगा, जहां पिछले चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

जनता की नाराजगी की रिपोर्ट भी बनेगी

इस दौरान पदाधिकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और जनता के बीच जाकर संगठन के कामकाज का जायजा लेंगे। साथ ही स्थानीय विधायकों के प्रति लोगों की नाराजगी और क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस अभियान के जरिए भाजपा नेतृत्व को प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन की मजबूती और जनता के रुख की जानकारी मिलने की उम्मीद है।


संबंधित समाचार